अरबी का साग रेसिपी - Arbi Ka Saag (Recipe In Hindi)

Archana's Kitchen
अरबी का साग रेसिपी - Arbi Ka Saag (Recipe In Hindi)
627 ratings.

अरबी का साग एक तीखी और स्वादिष्ठ सब्ज़ी है जो राजस्थान में बहुत घरो में अक्सर बनाई जाती है. इसके स्वाद की वजह से, आप इसे वीकेंड पर या पार्टीज के लिए बना सकते है. 

अरबी के साग को फुल्का और बूंदी रायता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे। 

अगर आपको यह सब्ज़ी पसन्द आई हो तो, आप यह भी बना सकते है 

  1. केरला स्टाइल फूल गोभी कुरमा 
  2. आलू अमृतसरी 
  3. बंगाली अंडे की सब्ज़ी 

Course: Lunch
Diet: Vegetarian
Equipments Used: Hard Anodised Kadai (Wok)
Prep in

10 M

Cooks in

10 M

Total in

20 M

Makes:

2 Servings

Ingredients

  • 250 ग्राम्स अरबी , उबालकर छील ले
  • तेल , प्रयोग अनुसार
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/4 छोटा चमच्च हींग
  • 1 हरी मिर्च , बारीक काट ले
  • 1 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 प्याज , बारीक काट ले
  • 1/2 कप दही
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • नमक , स्वाद अनुसार
  • पानी , प्रयोग अनुसार
  • 3 टहनी हरा धनिया , बारीक काट ले

How to make अरबी का साग रेसिपी - Arbi Ka Saag (Recipe In Hindi)

  1. अरबी का साग बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को उबालकर काट ले. अलग से रख दे. 

  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, हींग डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए।

  3. 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च डाले और 2 से 3 मिनट तक पकाए। 

  4. 2 से 3 मिनट के बाद इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें सारे मसाले जैसे की लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाले। 4 से 5 मिनट तक पकने दे. 

  5. उसके बाद इसमें उबली हुई अरबी डाले। मिलाए और आंच धीमी कर ले. अब इसमें दही डाले और 1 मिनट तक हिलाते रहे. उसके बाद कढ़ाई को ढ़के और 8 से 10 मिनट तक पकने दे. 

  6. उसके बाद गैस बंद कर ले और हरे धनिये से गार्निश करें। अरबी के साग को फुल्का और बूंदी रायता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Read English version of the same recipe -> Arbi Ka Saag Recipe