जुन्का रेसिपी - Spicy Gram Flour Sabzi (Recipe In Hindi)

Archana's Kitchen
जुन्का रेसिपी - Spicy Gram Flour Sabzi (Recipe In Hindi)
991 ratings.

जुन्का महाराष्ट्र की प्रसिद्ध सब्ज़ी है जिसे बेसन से बनाया जाता है. यह सब्ज़ी आप तब बना सकते है जब आपके फ्रिज में सब्ज़िया ख़तम हो गयी हो. इसको बनाने में बहुत कम सामग्री लगती है  और यह काम समय में तैयार भी हो जाती है. 

जुन्का को दाल तड़का, खिचिअा चुरी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो, आप यह भी बना सकते है 

  1. बीन्स करम 
  2. चना दाल और मेथी की सब्ज़ी 
  3. बिना प्याज लहसुन के कच्चे टमाटर की सब्ज़ी

Course: Dinner
Diet: Vegetarian
Equipments Used: Hard Anodised Kadai (Wok)
Prep in

10 M

Cooks in

25 M

Total in

35 M

Makes:

2 Servings

Ingredients

  • 1/2 कप बेसन
  • 2 प्याज , बारीक काट ले
  • 5 कली लहसुन , छीलकर बारीक काट ले
  • 1 हरी मिर्च , बारीक काट ले
  • 5 टहनी हरा धनिया , बारीक काट ले
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर 
  • तेल , प्रयोग अनुसार
  • नमक , स्वाद अनुसार
  • 1 कप पानी , गुनगुना

How to make जुन्का रेसिपी - Spicy Gram Flour Sabzi (Recipe In Hindi)

  1. जुन्का बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ और जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए। 

  2. 10 सेकण्ड्स के बाद, इसमें लहसुन डाले और उसके भूरा होने तक पकाए।

  3. उसके बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए। 

  4. नरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, बेसन डाले और मध्यम आंच पर पकाए। 

  5. 2 मिनट बाद नमक और गुनगुना पानी डाले और हिलाते रहे. 10 मिनट तक पकाए जब तक सारा पानी निकल नहीं जाता। कढ़ाई को धक् ले और 5 मिनट तक पकाए। 

  6. कढ़ाई से ढक्कन हटाए और अगले 5 मिनट और पकाए। इसी बिच थोड़ा और तेल डाले। मिलाए और हरे धनिये से गार्निश करें। 

  7. जुन्का को दाल तड़का, खिचिअा चुरी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.

Read English version of the same recipe -> Zunka Recipes (Spicy Gram Flour)