Sunday, 31 December 2017 10:28

येलो कुकुम्बर पछड़ी रेसिपी - Yellow Cucumber Pachadi (Recipe In Hindi)

4.9950738916256 406 5 0

येलो कुकुम्बर पछड़ी को दक्षिण भारत में चावल के साथ खाया जाता है. यह एक तीखी और खट्टी पचड़ी है जिसे आप अपने खाने के साथ परोस सकते है. इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री का प्रयोग होता है.

येलो कुकुम्बर पछड़ी को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे। 

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो, आप यह चटनी भी बना सकते है 

  1. धनिया पुदीना चटनी 
  2. चना दाल चटनी 
  3. गाजर चटनी 

Cuisine: South Indian Recipes

Course: Side Dish

Diet: Vegetarian

Equipments Used: Hard Anodised Kadai (Wok), KitchenAid Diamond Blender

Prep in 20 M

Cooks in 5 M

Total in 25 M

Makes: 6 Servings

Ingredients

  • 1 पिली ककड़ी
  • 2 बड़े चमच्च तेल
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1 छोटा चमच्च मसूर दाल
  • 1 छोटा चमच्च मेथी के दाने
  • 5 सुखी लाल मिर्च
  • नमक , स्वाद अनुसार
  • 1 हल्दी पाउडर
  • 2 इमली
  • 1 छोटा चमच्च हींग

Directions for येलो कुकुम्बर पछड़ी रेसिपी - Yellow Cucumber Pachadi (Recipe In Hindi)

  1. येलो कुकुम्बर पछड़ी को बनाने के लिए सबसे पहले ककड़ी को धो कर छील ले. अब इसे बारीक काट ले. 

  2. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, मेथी, मसूर दाल डाले और 1 मिनट के लिए पका ले. उसके बाद इसमें सुखी लाल मिर्च। हींग डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकने दे. गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दे. 

  3. ब्लेंडर में ऊपर बनाया हुआ 1/2 मिश्रण, नमक, हल्दी पाउडर और इमली डाले। पीस ले. 

  4. इस मसाले को और बचे हुए तड़के को ककड़ी में अच्छी तरहसे मिलाए और परोसे। 

  5. येलो कुकुम्बर पछड़ी को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Read English version of the same recipe -> Yellow Cucumber Pachadi Recipe