Monday, 19 February 2018 10:10

कर्नाटका स्टाइल सोरक्कै पाल्या रेसिपी - Karnataka Style Sorakkai Palya (Recipe In Hindi)

बनाने में आसान, कर्नाटका स्टाइल सोरक्कै पाल्या को आप अपने रोज के खाने के लिए किराई सांबर और चावल के साथ परोसे।

4.9883720930233 430 5 0

कर्नाटका स्टाइल सोरक्कै पाल्या एक साइड डिश है जिसमे आप लौकी को प्रेशर कुकर में डालकर मसाले और सांबर पाउडर के साथ डालकर पका ले. यह रेसिपीज बनाने में सरल है इसलिए आप इसे अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है.

कर्नाटका स्टाइल सोरक्कै पाल्या को किरई सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे। 

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो, आप यह भी बना सकते है 

  1. अरबी अजवाइन की सब्ज़ी 
  2. पारसी स्टाइल बैंगन कैप्सिकम की सब्ज़ी 
  3. बेसन और मिर्च की सब्ज़ी 

Cuisine: Karnataka

Course: Lunch

Diet: Vegetarian

Equipments Used: Hard Anodized Pressure Cooker

Prep in 10 M

Cooks in 30 M

Total in 40 M

Makes: 3 Servings

Ingredients

  • 1 लौकी , छीलकर काट ले
  • 1 टमाटर , काट ले
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चमच्च सांबर पाउडर
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • नमक , स्वाद अनुसार
  • तेल , प्रयोग अनुसार

Directions for कर्नाटका स्टाइल सोरक्कै पाल्या रेसिपी - Karnataka Style Sorakkai Palya (Recipe In Hindi)

  1. कर्नाटका स्टाइल सोरक्कै पाल्या बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में तेल गरम कर ले. इसमें जीरा, कढ़ी पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले.

  2. अब इसमें टमाटर, नमक डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले. टमाटर के नरम होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सांबर पाउडर, लौकी डाले और अच्छी तरह से मिला ले. 

  3. 2 मिनट के बाद इसमें 1/2 कप पानी डाले, कुकर बंद करें और 3 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर अपने आप निकलने दे. कुकर खोले और परोसे।

  4. कर्नाटका स्टाइल सोरक्कै पाल्या को किरई सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।