Wednesday, 17 July 2019 09:00

रोस्टेड कॉलीफ्लॉवर ब्रोकली अउ ग्रेटिन रेसिपी - Roasted Cauliflower Broccoli Au Gratin Recipe

बनाने में आसान और स्वादिष्ट, रोस्टेड कॉलीफ्लॉवर ब्रोकली अउ ग्रेटिन रेसिपी को वेजिटेबल क्लियर सूप और गार्लिक ब्रेड के साथ रात के खाने के लिए परोसे। इसे बनाए और हमे बताए की यह आपको कैसा लगा?

4.9764705882353 595 5 0

रोस्टेड कॉलीफ्लॉवर ब्रोकली अउ ग्रेटिन रेसिपी एक क्लासिक फ्रेंच डिश जिसमे सुनहरा क्रस्ट होता है. यह डिश बहुत ही मुश्किल लगती है, लेकिन यह बनाने में बहुत आसान है और आप यह वन पॉट डिश अपने बिजी दिनों के लिए बना सकते है. इसमें हमने गोभी और ब्रोकली का प्रयोग किया है लेकिन आप किसी भी सब्ज़ी का प्रयोग कर सकते है.

रोस्टेड कॉलीफ्लॉवर ब्रोकली अउ ग्रेटिन रेसिपी को वेजिटेबल क्लियर सूप और गार्लिक ब्रेड के साथ रात के खाने के लिए परोसे। 

 

Cuisine: Continental

Course: Main Course

Diet: Vegetarian

Equipments Used: Saucepan With Handle (Tea/Sauces), Small Skillet (Shallow Fry Pan/ Omelette Pan), Convection Microwave Oven

Prep in 10 M

Cooks in 50 M

Total in 60 M

Makes: 4 Servings

Ingredients

  • 1 कप ब्रोकली , काट ले
  • 2 कप गोभी , काट ले
  • 4 कली लहसुन , बारीक काट ले
  • 1 प्याज , बारीक काट ले
  • 1 छोटा चम्मच ओलिव का तेल
  • नमक , स्वाद अनुसार
  • वाइट सॉस के लिए
  • 2 कप दूध
  • 2 1/2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर
  • 1 छोटा चम्मच पूरी काली मिर्च , क्रश कर ले
  • 1 छोटा चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स
  • 2 बड़े चम्मच चीज़ स्प्रेड
  • नमक , स्वाद अनुसार
  • टॉपिंग के लिए
  • 1/4 कप छेडार चीज़ , कस ले

Directions for रोस्टेड कॉलीफ्लॉवर ब्रोकली अउ ग्रेटिन रेसिपी - Roasted Cauliflower Broccoli Au Gratin Recipe

  1. रोस्टेड कॉलीफ्लॉवर ब्रोकली अउ ग्रेटिन रेसिपी बनाने के लिए साड़ी सामग्री तैयार कर ले. 

  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज, लहसुन डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले. 

  3. प्याज के नरम होने के बाद इसमें गोभी, ब्रोकली, नमक डाले और इनके पकने तक पका ले. 

  4. *अब हम वाइट सॉस बनाएंगे:  

  5. एक सॉसपैन में दूध, कॉर्न फ्लौर, काली मिर्च, मिक्स्ड हर्ब्स, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले. ध्यान रखें इसमें गाठें न हो. 

  6. अब इस सॉसपैन को गैस पर रखें और सॉस के गाढ़ा होने तक पका ले. गाढ़ा होने के बाद इसमें चीज़ डाले और उसके पिघलने तक पका ले. गैस बंद करें और अलग से रख दे. 

  7. अब ग्रेटिन बनाने के लिए, ओवन को पहले से 180 डिग्री C पर गरम कर ले. अब एक बेकिंग डिश ले और उसे ग्रीस कर ले. इसमें गोभी, ब्रॉकली डाले। ऊपर से वाइट सॉस डाले। अब चीज़ को ऊपर ग्रेट कर ले. 

  8. इस बेकिंग डिश को ओवन में डाले और चीज़ मेल्ट और ऊपर सुनहर क्रस्ट होने तक पका ले. परोसे। 

  9. रोस्टेड कॉलीफ्लॉवर ब्रोकली अउ ग्रेटिन रेसिपी को वेजिटेबल क्लियर सूप और गार्लिक ब्रेड के साथ रात के खाने के लिए परोसे। 

Read English version of the same recipe -> Roasted Cauliflower Broccoli Au Gratin Recipe