Thursday, 02 November 2017 09:00

वेजिटेबल उत्तपम रेसिपी - Vegetable Uttapam (Recipe In Hindi)

उत्तपम दक्षिण भारत की एक प्रसिद्ध नाश्ते की रेसिपी है.

4.8878343399482 2318 5 0

उत्तपम दक्षिण भारत की एक प्रसिद्ध नाश्ते की रेसिपी है. यह डोसे से थोड़ा मोटा होता है और चटनी और सांबर के साथ परोसा जाता है. आप अलग अलग तरह के उत्तपम बना सकते है. टमाटर, प्याज या किसी भी सब्ज़ी को उत्तपम में डाल सकते है. 

वेजिटेबल उत्तपम को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और नारियल की चटनी के साथ नाश्ते के लिए परोसे। 

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो, आप नाश्ते के लिए यह भी बना सकते है 

  1. बेले डोसा 
  2. मसाला पालक भुर्जी 
  3. बेसन ब्रेड टोस्ट 

Cuisine: South Indian Recipes

Course: South Indian Breakfast

Equipments Used: Small Skillet (Shallow Fry Pan/ Omelette Pan)

Prep in 10 M

Cooks in 10 M

Total in 20 M

Makes: 2 Servings

Ingredients

  • 1 कप इडली डोसा मिश्रण
  • 1/4 कप प्याज , बारीक काट ले
  • 1/4 कप शिमला मिर्च (हरी) , बारीक काट ले
  • 1/4 कप गाजर , बारीक काट ले
  • 1 टमाटर , बारीक काट ले
  • 2 हरी मिर्च , बारीक काट ले
  • 2 बड़े चमच्च हरा धनिया , बारीक काट ले
  • तेल , प्रयोग अनुसार

Directions for वेजिटेबल उत्तपम रेसिपी - Vegetable Uttapam (Recipe In Hindi)

  1. वेजिटेबल उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले डोसा मिश्रण को एक बाउल में डाल दे. साड़ी सब्ज़िओ को बारीक काट कर अलग से रख दे.

  2. अब एक नॉन स्टिक तवा पैट थोड़ा तेल डाले। तेल के गरम होने के बाद इडली डोसा मिश्रण को तवे के बिच में डाले और गोल आकार का उत्तपम बना ले. थोड़ा मोटा रखे.

  3. ऊपर से एक एक करके सारी कटी हुई सब्जिआ डाले, साइड में थोड़ा तेल डाले। निचे से पकने दे. थोड़ी देर बाद उत्तपम को पलट दे. थोड़ा तेल डाले और 2 से 3 मिनट तक पकने दे. गरमा गरम परोसे. 

  4. वेजिटेबल उत्तपम को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और नारियल की चटनी के साथ नाश्ते के लिए परोसे।

Read Hindi version of the same recipe -> Vegetable Uttapam Recipe