Archana's Kitchen

पुडलंगाई मिलागु कूट रेसिपी - Pudalangai Milagu Kootu Recipe

July 27, 2018

0

582


पुडलंगाई मिलागु कूट रेसिपी - Pudalangai Milagu Kootu Recipe
Time:Prep: 20 M|Cook: 30 M|Total: 50 M
Makes:4 Servings

पुडलंगाई मिलागु कूट रेसिपी एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसमे चिचिंदे को दाल और नारियल के साथ पकाया जाता है. यह सेहतमंद और पोषण से भरपूर है जिसे आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. यह एक ब्राह्मिन रेसिपी है जिसे तमिल नाडु के हर घर में बनाई जाती है. 

पुडलंगाई मिलागु कूट रेसिपी को चावल और बीटरूट पछडि के साथ दिन के खाने के लिए परोसे. 

अगर आपको यह रेसिपी पसंद है, तो आप यह भी बना सकते है,

  1. लहसुनि दाल रेसिपी 
  2. वीट ग्रास रसम रेसिपी 
  3. मसूर दाल मखनी रेसिपी 

Ingredients

कूट के लिए

    1/2 कप चना दाल
    2 चिचिंदा
    1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    1/4 छोटा चम्मच हींग
    नमक, स्वाद अनुसार

मसाला पेस्ट के लिए

    1 छोटा चम्मच धनिया के बीज
    1 छोटा चम्मच जीरा
    1/2 छोटा चम्मच पूरी काली मिर्च
    1 छोटा चम्मच चना दाल
    1 छोटा चम्मच सफ़ेद उरद दाल
    1 छोटा चम्मच नारियल, कस ले
    तेल, प्रयोग अनुसार

तड़के के लिए

    1 छोटा चम्मच तेल
    1/4 छोटा चम्मच राइ
    1/4 छोटा चम्मच सफ़ेद उरद दाल

Instructions for पुडलंगाई मिलागु कूट रेसिपी - Pudalangai Milagu Kootu Recipe

    1

    पुडलंगाई मिलागु कूट रेसिपी बनाने के लिए दाल को धो कर 30 मिनट के लिए भिगो ले.

    2

    चिचिंदा को अच्छी तरह से धो ले और छोटा छोटा काट ले. 

    3

    अब एक प्रेशर कुकर में दाल, चिचिंदा, हल्दी पाउडर, हींग, नमक, थोड़ा पानी डाले और कुकर बंद कर ले. 2 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर निकलने दे.  

    4

    एक कढ़ाई में सुखी लाल मिर्च, धनिया के बीज, जीरा, पूरी काली मिर्च, चना दाल, सफ़ेद उरद दाल, नारियल डाले और 2 से 3 मिनट के  लिए सेक ले. 

    5

    इसके बाद ठंडा होने के लिए रख दे. ठंडा होने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले. 

    6

    इस मसाले को दाल और चिचिंदा को मिश्रण में डाले और मिला ले.

    7

    तड़के के लिए, एक तड़का पैन में तेल गरम कर ले. इसमें राइ, उरद दाल, सुखी लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता डाले और राइ के तड़कने तक पका ले. परोसे। 

    8

    पुडलंगाई मिलागु कूट रेसिपी को चावल और बीटरूट पछडि के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.

    9


More Recipes from Kootu Recipes

Tamil Vazhaithandu Mor Kootu

6784

Vendaikai Puli Kootu

1422

South Indian Style Sorakkai Kootu

5279

Manathakkali Keerai Poricha Kootu

4305

Paruppu Keerai Masiyal

2531

Pattani Kootu

1560

Dosakaya Pappu -Andhra Style Yellow Cucumber Dal

13063

Raw Papaya Mor Kootu

2268

Andhra Style Palakura Pappu

3202

Chow Chow Poricha Kootu

5088

Cabbage Poricha Kootu

3708

Chow Chow Thakkali Kootu

3684

Pesara Pappu Pulusu

5012

Mamidikaya Pappu

10143

Vazhakkai Milagu Kootu

4116

Milagu Keerai Poricha Kootu

9424

Muringakka Manga Mulakushyam

4813

Manathakkali Kootu

3983

Thotakura Pappu

13306

Pasi Paruppu Masiyal -Green Moong Dal Curry

4143

Avarakkai Poricha Kootu

7654

चाउ चाउ पोरिचा कूटू रेसिपी

870

Chow Chow and Carrot Kootu

3161

Palak Pappu

47393


Comments(0)

Loading comments...