क्रीमी चिकन करी रेसिपी - Easy Creamy Chicken Curry Recipe

September 30, 2018

0

1159


क्रीमी चिकन करी रेसिपी - Easy Creamy Chicken Curry Recipe
Time:Prep: 2 M|Cook: 40 M|Total: 42 M
Makes:4 Servings

क्रीमी चिकन करी रेसिपी एक सरल करी है जिसमे क्रीम, काली मिर्च और सुखी मेथी का प्रयोग किया जाता है. यह एक वन पॉट रेसिपी है जो बहुत कम समय में बन जाती है. क्यूंकि यह बनाने में सरल है आप इसे अपने रोज के खाने के लिए भी बना सकते है. 

क्रीमी चिकन करी रेसिपी को तवा पराठा, जीरा राइस और टमाटर प्याज ककड़ी रायते के साथ रात के खाने के लिए परोसे। 

अगर आपको यह पसंद है, तो आप यह भी बना सकते है

  1. चिकन बिरयानी रेसिपी 
  2. चिकन सूप रेसिपी
  3. बर्न्ट गार्लिक चिकन फ्राइड राइस रेसिपी

Ingredients

    500 ग्राम चिकन, बोन के साथ
    2 कप दही
    1 बड़ा चम्मच निम्बू का रस
    नमक, स्वाद अनुसार
    1 इंच अदरक, बारीक काट ले
    8 कली लहसुन, बारीक काट ले
    1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
    1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
    1/2 कप क्रीम
    1 बड़ा चम्मच तेल

Instructions for क्रीमी चिकन करी रेसिपी - Easy Creamy Chicken Curry Recipe

    1

    क्रीमी चिकन करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चिकन, निम्बू का रस, नमक, दही डाले और सब मिला ले. 1 घंटे के लिए अलग से रख दे. 

    2

    अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें अदरक, लहसुन, हल्का सा पानी डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले. 

    3

    3 से 4 मिनट के बाद इसमें चिकन के पीस बचे हुए मरिनेशन के साथ डाले। 5 मिनट के लिए पका ले. चिकन को पलटे और 5 मिनट के लिए और पकने दे. 

    4

    चिकन को ढक ले और 25 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दे. 25 मिनट के बाद कढ़ाई से ढक्कन हटाए और अच्छी तरह से मिला ले. 

    5

    चिकन के पक जाने के बाद इसमें क्रीम, काली मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डाले। सबको मिला ले और उबाला आने दे. उबाला आने के बाद, गैस बंद करें और परोसे। 

    6

    क्रीमी चिकन करी रेसिपी को तवा पराठाजीरा राइस और टमाटर प्याज ककड़ी रायते के साथ रात के खाने के लिए परोसे।

    7


More Recipes from Chicken Recipes

Konaseema Kodi Kura

3121

Pumpkin Curry With Chicken

4463

Chicken Bharta

19548

Chicken Dimsums

3738

Kachi Tikya

666

Chicken Korma

3402

Gongura Chicken Curry

21323

Mangalorean Chicken Ghee Roast

96728

Garlic Red Chicken Gravy

5221

Murgh Masala

12230

Dum Ka Murgh

7895

Goan Style Chicken Vindaloo With Vegetables

2336

Nadan Kozhi | Kerala Chicken Curry | Nadan Chicken Curry

7442

Lebu Lonka Murgi

4858

Bhut Jolokia Murgh

4529

Murgh Palak

11116

Chicken Masala Fry

1192

Chicken Jalfrezi

6969

Chicken Meatballs In A Makhni Gravy

1599

Saagwala Chicken

28317

Andhra Pepper Chicken

137421

Classic Andhra Style Chicken Curry

33110

Milagai Bajji Stuffed with Masala Chicken

2116

Karuveppilai Chicken Fry

11428


Comments(0)

Loading comments...