Archana's Kitchen

तीखी मीठी कडला करी रेसिपी - Sweet & Spicy Kadala Curry (Recipe In Hindi)

February 26, 2018

0

405


तीखी मीठी कडला करी रेसिपी - Sweet & Spicy Kadala Curry (Recipe In Hindi)
Time:Prep: 8h 0m|Cook: 45 M|Total: 8h 45min
Makes:4 Servings
Meal:Lunch

तीखी मीठी कडला करी एक केरला डिश है, जहा काला चना को नारियल की ग्रेवी में पकाया जाता है. यह सब्ज़ी खट्टी मीठी होती है  क्यूंकि इसमें नारियल का दूध और इमली का प्रयोग किया जाता है.

तीखी मीठी कडला करी को लच्छा पराठा के साथ परोसे। आप इसे पत्ता गोभी और गाजर थोरन और चावल के साथ परोसे। 

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो, आप यह भी बना सकते है 

  1. पालक बैंगन की सब्ज़ी
  2. करेला मसाला 
  3. आलू मेथी सब्ज़ी 

Ingredients

    1 कप काला चना, 8 घंटे के लिए भिगो ले
    1 प्याज, पतला काट ले
    4 कली लहसुन, कस ले
    2 हरी मिर्च, पतला काट ले
    1/2 कप टमाटर प्यूरी
    1/2 कप नारियल का दूध
    1 छोटा चमच्च इमली का पेस्ट, पानी में भिगो ले
    1 बड़ा चमच्च गुड़
    नमक, स्वाद अनुसार
    तेल, प्रयोग अनुसार

Instructions for तीखी मीठी कडला करी रेसिपी - Sweet & Spicy Kadala Curry (Recipe In Hindi)

    1

    तीखी मीठी कडला करी बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को प्रेशर कुकर में 2 कप पानी और नमक के साथ डाले। 3 से 4 सिटी आने के बाद 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दे. पकने के बाद, गैस बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे. अलग से रख दे. 

    2

    एक कटोरी में इमली के पेस्ट को 3 बड़े चमच्च के साथ मिला ले. अलग से रख दे. 

    3

    एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज, लहसुन, हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले. 

    4

    प्याज के नरम होने के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, इमली का मिश्रण, टमाटर की प्यूरी, गुड, नमक, नरियल का दूध डाले और 1 मिनट तक पका ले.

    5

    अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट के लिए पकने दे. गैस बंद करें और परोसे। 

    6

    तीखी मीठी कडला करी को लच्छा पराठा के साथ परोसे। आप इसे पत्ता गोभी और गाजर थोरन और चावल के साथ परोसे।



More Recipes from Indian Curry Recipes

Cauliflower Curry With Bell Peppers And Carrots In Spiced Milk Gravy

2447

Goan Style Mushroom Vindaloo

4852

Vankaya Ulli Karam

6306

Bendekayi Puli Koddel

4438

Masala Vada Curry

12138

Togari Bele Tovve

5416

Thouthe Kodel

10773

Goan Style Mushroom Shagoti

3557

Cauliflower In Coconut Milk Curry

6280

Pudina Tambuli

2714

Konkani Style Alasande Randayi -Black Eyed Beans and Yam Gravy

4653

Eggplant In Mustard Poppy Seed Yogurt Gravy -Begun Doi Sorse Posto bata Jhol

5898

Udupi Style Ash Gourd Coconut Curry

23583

Andhra Style Davva Aava koora

3422

Goan Sorak Curry

5327

Karwar Style Muga Ambat

3217

Urulai Kizhangu Masiyal

4085

Karwar Bharli Vangi : Delicious Stuffed Eggplant from the Konkan Coast

1968

Karwar NKGSB style Vataane Ananasaa Shaak

1224

Mangalore Cucumber Chana Dal Subzi

1857

Mulakushyam

6670

Kerala Kadala Curry

22852

Mangalorean Padengi Gassi

8820

Mangalorean Style Kuvalyacho Pollav

5314


Comments(0)

Loading comments...