सुखी दही वाली लौकी रेसिपी - Yogurt Based Bottle Gourd Sabzi (Recipe In Hindi)

Archana's Kitchen
सुखी दही वाली लौकी रेसिपी - Yogurt Based Bottle Gourd Sabzi (Recipe In Hindi)
622 ratings.

सुखी दही वाली लौकी की सब्ज़ी में लौकी को दही और मसलो के साथ पकाया जाता है. दूधी गर्मियों के लिए बहुत अच्छी होती है इसलिए इसे ज्यादा इस मौसम में बनाया जाता है. 

सुखी दही वाली लौकी को राजस्थानी कढ़ी, खीचिया चुरी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो, आप यह भी बना सकते है 

  1. बीन्स करम 
  2. चना दाल और मेथी की सब्ज़ी 
  3. बिना प्याज लहसुन के कच्चे टमाटर की सब्ज़ी 

Course: Lunch
Diet: Diabetic Friendly
Equipments Used: Hard Anodised Kadai (Wok)
Prep in

15 M

Cooks in

30 M

Total in

45 M

Makes:

4 Servings

Ingredients

  • 1-1/2 कप लौकी , छीलकर काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 5 कढ़ी पत्ता
  • 1 हरी मिर्च , बारीक काट ले
  • 3 लॉन्ग लहसुन , बारीक काट ले
  • 1 प्याज , बारीक काट ले
  • 1 टमाटर , काट ले
  • 1/4 कप दही
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • नमक , स्वाद अनुसार
  • पानी , प्रयोग अनुसार
  • तेल , प्रयोग अनुसार

How to make सुखी दही वाली लौकी रेसिपी - Yogurt Based Bottle Gourd Sabzi (Recipe In Hindi)

  1. सुखी दही वाली लौकी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढाईमे तेल गरम कर ले. इसमें जीरा, राइ, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डाले। 

  2. 10 से 15 सेकण्ड्स के बाद, इसमें लहसुन और प्याज डाले। प्याज के नरम होने तक पकाए। 

  3. प्याज के नरम होने के बाद इसमें कटी हुई लौकी डाले। मिलाए और फिर नमक, हल्दी पाउडर डाले और सबको फिर से मिला ले. 

  4. 3 से 4 मिनट तक पकाए। इसके बाद टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाले। सबको मिलाए और कढ़ाई को धक् ले. 

  5. अब एक बाउल में दही और पानी मिला के अलग से रख दे. 

  6. जब लौकी नरम हो जाए, गैस को धीमा करें और दही डाले। इसको मिलते रहे.

  7. दही अच्छी तरह से लौकी में मिल जाए, उसके बाद कढ़ाई को फिर से धक् ले और अगले 5 मिनट तक पकाए। 5 मिनट के बाद गरमा गरम परोसे।

  8. सुखी दही वाली लौकी को राजस्थानी कढ़ी, खीचिया चुरी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे। 

Read Hindi version of the same recipe -> Sukhi Dahi Wali Lauki Recipe - Yogurt Based Bottle Gourd Sabzi