दही वाली भिन्डी एक बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है। इसे बनाने के लिए दही को बेसन और मसालो के साथ मिलाकर ग्रेवी बनाकर भुनी हुई भिन्डी के साथ पकाया गया है। भुने हुए प्याज को डालने से इस ग्रेवी सब्ज़ी का स्वाद और भी बढ़ जाता है.
दही भिन्डी को गरम गरम फुल्का और कचुम्बर सलाद के साथ परोसा जा सकता है।
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो, आप यह भी बना सकते है

दही वाली भिन्डी रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले हम भिन्डी को रोस्ट या भून लेंगे।
उसके लिए कड़ाई में 2 बड़े चमच्च तेल गरम कर ले और उसमे कटा हुए प्याज और भिन्डी को डाल दीजिये। हल्का सा नमक डाल कर ढक कर धीमी आंच पर पकने दे।
जब आप ढक कर भिन्डी को पकाते है तो भिन्डी थोड़ा पानी छोड़ती है और वह पानी उसे पकने में मदद करती है। जब भिन्डी पक कर मुलायम हो जाए तो ढक्कन हटा कर थोड़ी देर धीमी आंच पर पका लीजिये।
भिन्डी इतनी पक जानी चाहिए की न वह चिप चिपि हो और हलकी सी भूरी रंग की हो जाए। ऐसा हो जाने पर उसमे थोड़ा तेल और डाले और बेसन छिडक कर धीरे धीरे अच्छी तरह से मिला लीजिये। ऐसा करने से भिन्डी की चिप चिपाहट दूर हो जाएगी।
अब पकी हुई भिन्डी को एक तरफ रख लीजिये और दही की ग्रेवी बना लेते है.
दही की ग्रेवी बनाने के लिए, सबसे पहले एक बाउल में दही ले, उसमें बेसन, कदुकस करि हुई अदरक, गरम मसाला पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च सब मिलाकर उससे अच्छी तरह से फेंट ले। अब उसमे 1/2 कप पानी डाल कर और हिलाये।
अब उस दही वाले मिश्रण को पैन में डाले और धीमी आंच पर पकने दे और उबाला लाए। पर दही को हलके हाथ से हिलाते रहे ताकि दही न फटे और अच्छे से पके। जब तक दही क्रीमी न हो जाए तब तक उसे पकने दे। जब अच्छे से पक जाए तो भुनी हुई भिन्डी को मिला ले. और कुछ देर पकने दीजिये। नमक वह अन्य मसालो के स्वाद को चख कर अपने हिसाब से बराबर कर ले.
अब गैस को बंद कर ले और एक पतीले में डाल दीजिये। अब तड़के की तैयारी कर लेते है। 1 बड़े चमच्च घी को तड़का पैन में गरम कर लीजिये। अब जीरा, सुखी लाल मिर्च को डाल दीजिये।
अब इस तड़के को और कैरामेलिसेड प्याज को दही भिन्डी के ऊपर डाल दीजिये। हल्का सा मिलाकर उस पर कट्टा हुआ हरा धनिया से सजा दीजिये।
दही भिन्डी को गरम गरम फुल्का और कचुम्बर सलाद के साथ परोसा जा सकता है।
If you enjoyed this दही वाली भिन्डी रेसिपी - Dahi Bhindi (Recipe In Hindi) recipe, you might also like these similar dishes from our Sabzi Recipes collection.

3088 Ratings

9944 Ratings

27300 Ratings

1773 Ratings

3817 Ratings

3559 Ratings

10907 Ratings

17353 Ratings

2697 Ratings

3289 Ratings

4847 Ratings

8573 Ratings

23087 Ratings

4250 Ratings

3432 Ratings

24379 Ratings

2856 Ratings

3509 Ratings

1155 Ratings

718 Ratings

3134 Ratings

1962 Ratings

4808 Ratings

837 Ratings
Loading comments...