Archana's Kitchen

पत्ता गोभी कोफ्ता करी रेसिपी - No Onion No Garlic Cabbage Kofta Curry

August 22, 2018

0

1649


पत्ता गोभी कोफ्ता करी रेसिपी - No Onion No Garlic Cabbage Kofta Curry
Time:Prep: 20 M|Cook: 45 M|Total: 1h 5min
Makes:4 Servings
Meal:Dinner
Cuisine:Indian

पत्ता गोभी कोफ्ता करी रेसिपी एक स्वादिष्ट और सरल कोफ्ता करी है जिसे आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. इसमें लहसुन प्याज का प्रयोग नहीं किया जाता इसलिए आप इसे त्यौहार के दिनों में भी बना सकते है.

पत्ता गोभी कोफ्ता करी रेसिपी को बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे। 

अगर आपको यह पसंद है, तो आप यह भी बना सकते है,

  1. सफ़ेद अचारी बैंगन रेसिपी 
  2. लाहोरी आलू रेसिपी 
  3. एग बटर मसाला रेसिपी 

Ingredients

कोफ्ता बॉल्स के लिए

    2 कप पत्ता गोभी, कस ले
    1 हरी मिर्च, काट ले
    2 बड़े चम्मच हरा धनिया, काट ले
    हल्दी पाउडर, चुटकी भर
    1/2 छोटा चम्मच नमक, स्वाद अनुसार
    1 कप तेल, प्रयोग अनुसार

करी के लिए

    3 टमाटर, प्यूरी बना ले
    1 बड़ा चम्मच अदरक, पेस्ट
    3 to 4 बड़े चम्मच क्रीम
    2 बड़े चम्मच दही
    1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    1 to 2 तेज पत्ता
    1/2 छोटा चम्मच इलाइची, तोड़ ले
    नमक, स्वाद अनुसार
    तेल, प्रयोग अनुसार
    1 टहनी हरा धनिया, काट ले

Instructions for पत्ता गोभी कोफ्ता करी रेसिपी - No Onion No Garlic Cabbage Kofta Curry

    1

    पत्ता गोभी कोफ्ता करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को कस कर एक बाउल में डाल ले. उसको दबा कर उसमे से पानी निकाल ले. 

    2

    अब इसमें बेसन, हरी मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले. 

    3

    अब इस मिश्रण के छोटे छोटे बॉल्स बना ले और अलग से रख दे. 

    4

    एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें कोफ्ता डाले और सुनहरा होने तक तल ले. अलग से रख ले.

    5

    अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें तेज पत्ता, अदरक डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. 

    6

    अब इसमें बेसन डाले और 20 सेकण्ड्स के लिए रोस्ट कर ले. टमाटर प्यूरी डाले और मिला ले. 

    7

    1 मिनट बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और 4 से 5 मिनट के लिए पका ले.  

    8

    अब दही डाले और 1 मिनट के लिए और पका ले. फ्रेश क्रीम डाले और मिला ले. 3 मिनट के बाद इसमें पानी, नमक डाले और उबलने दे. 

    9

    5 मिनट बाद इसमें इलाइची डाले और 5 मिनट के लिए और पकने दे. 

    10

    कोफ्ते डाले, 1 मिनट और पकाए और हरे धनिये से गार्निश करें। पत्ता गोभी कोफ्ता करी रेसिपी को बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

    11


More Kofta Recipes Recipes

If you enjoyed this पत्ता गोभी कोफ्ता करी रेसिपी - No Onion No Garlic Cabbage Kofta Curry recipe, you might also like these similar dishes from our Kofta Recipes collection.

Browse All Kofta Recipes Recipes

Malai Kofta Curry

12837

Lauki Ke Kofta Curry Flavoured With Kasuri Methi

1994

Gahat Rasmi Badi

1571

Nawabi Kofta Curry

6226

Suran Kofta Curry

3389

Bengali Style Kanchkolar Kofta Curry | Raw Banana Kofta

11510

Sweet Potato & Oatmeal Kofta Curry

2107

Pata Gobi Aur Kele Kofta Curry

2237

Cauliflower Paneer Kofta Curry

4381

Healthy Lauki Kofta Curry | Non Fried Bottle Gourd Kofta Curry | Dhoodi Kofta

22007

Paneer Kofta Curry -Non Fried

5214

Rajma Kofta In Milk And Poppy Seed Gravy

923

Vegan Kofta Curry

2380

No Onion No Garlic Cabbage Kofta Curry

4544

Pumpkin Kofta Curry

2814

Reshmi Kofta in Rich Cashew Gravy

1424

Raw Jackfruit Kofta Curry

4334

Sweet & Spicy Stuffed Paneer In Kofta Curry

1096

Broccoli Malai Kofta

3550

Kancha Peper Kofta Curry -Bengali Green Papaya Kofta Sabzi

3099

ब्रोकली मलाई कोफ्ता रेसिपी

484

Spinach Paneer Kofta Curry

3639

Spinach And Sweet Potato Kofta In Green Curry

1524

पत्ता गोभी कोफ्ता करी रेसिपी

1649


Comments(0)

Loading comments...