Archana's Kitchen

पालक धनिया डोसा रेसिपी - Palak Dhania Dosa (Recipe In Hindi)

December 20, 2017

0

503


पालक धनिया डोसा रेसिपी - Palak Dhania Dosa (Recipe In Hindi)
Time:Prep: 10 M|Cook: 45 M|Total: 55 M
Makes:4 Servings

डोसा दक्षिण भारत के हर घर में नाश्ते के लिए बनाया जाता है. इसे चटनी या सांबर के साथ परोसा जाता है. आप अलग अलग प्रकार के डोसे बना सकते है. बहुत समय ऐसा होता है जब आप डोसे का मिश्रण नहीं बना पाए तो आप उस वक़्त यह डोसा बना सकते है. इसमें पालक और धनिये का भी प्रयोग किया गया है जो इस डोसे को और भी फ्लेवरफुल बनाता है.  

पालक धनिया डोसा को टमाटर प्याज सांबर और नारियल की चटनी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे। 

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो, आप यह भी नाश्ते के लिए बना सकते है 

  1. टमाटर पोहा 
  2. बेले डोसा 
  3. मसाला पालक भुर्जी 

Watch video recipe of पालक धनिया डोसा रेसिपी - Palak Dhania Dosa (Recipe In Hindi)


Ingredients

    1 कप पालक, बारीक काट ले
    1/4 कप हरा धनिया, बारीक काट ले
    1 प्याज, बारीक काट ले
    2 हरी मिर्च, बारीक काट ले
    1 कप गेहूं का आटा
    1/2 कप ओट्स
    1/2 कप सूजी
    1 बड़ा चमच्च पूरी काली मिर्च, पीस ले
    ओलिव का तेल, प्रयोग अनुसार

Instructions for पालक धनिया डोसा रेसिपी - Palak Dhania Dosa (Recipe In Hindi)

    1

    पालक धनिया डोसा बनाने के लिए सबसे पहले पालक और धनिये को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले. अलग से रख दे. 

    2

    अब एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा और पानी डाले और गाढ़ा मिश्रण बना ले. अब इसमें पालक धनिया पेस्ट, ओट्स, हरी मिर्च, काली मिर्च डाले और सबको अच्छी तरह से मिला ले. 

    3

    डोसे के मिश्रण जैसा घोल बना ले. 

    4

    अब एक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा घी डाले। एक किचन टॉवल से घी को साफ़ कर ले. अब इसमें तवे के बिच में डोसे का मिश्रण डाले और गोल गोल डोसे की तरह फेला दे.  

    5

    चारो तरफ ओलिव आयल डाले और हल्का भूरा होने तक पकाए। दोनों तरफ से पकने तक पकाए। 

    6

    पालक धनिया डोसा को टमाटर प्याज सांबर और नारियल की चटनी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।

    7


More Dosa Recipes Recipes

If you enjoyed this पालक धनिया डोसा रेसिपी - Palak Dhania Dosa (Recipe In Hindi) recipe, you might also like these similar dishes from our Dosa Recipes collection.

Browse All Dosa Recipes Recipes

Foxtail Millet Podi Dosa

20046

Spring Onion Dosa

6955

Cheesy Mushroom Masala Dosa

6711

Ragi Rava Dosa With Oats

11460

Mysore Masala Dosa Made With Ragi Dosa Batter

5003

Goan Shepeche Polle

1806

Ragi Kuzhi Paniyaram with Ragi Dosa Batter

2737

Ghee Roast Dosa

8346

Mushroom Corn Masala Dosa Using Ragi Idli Dosa Batter

2572

Kanchipuram Masala Dosa With Soya Dosa Batter

5260

Authentic Godumai Dosai

22073

Maharashtrian Ghavan

23876

Onion Rava Dosa

7681

Godhuma Dosa

3231

Onion Rava Dosa

12811

Schezwan Masala Dosa Using Classic Idli Dosa Batter

2955

Konkani Style Phanna Doddak -Tempered Dosa

3538

Paneer Masala Dosa -Paneer Bhurji Dosa

14505

Healthy Homemade Ragi Dosa

7082

Paneer Chilli Dosa

4682

High Protein Soya Dosa

9014

Moong Dal Dosa

10260

Egg Roast Masala Dosa

2806

Konkani Style Cabbage Sanna Polo

6011


Comments(0)

Loading comments...