रेड राइस डोसा रेसिपी - Red Rice Dosa (Recipe In Hindi)

Archana's Kitchen
रेड राइस डोसा रेसिपी - Red Rice Dosa (Recipe In Hindi)
522 ratings.

रेड राइस डोसा एक सेहतमंद रेसिपी है जिसमे रेड राइस को पीसकर डोसा बनाया जाता है. यह बनाने में आसान है और आप इसे अपनी पसंद की चटनी और सांबर के साथ परोस सकते है. 

रेड राइस डोसा को गाजर की चटनी और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे। 

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो, आप यह भी नाश्ते के लिए बना सकते है 

  1. टमाटर पोहा 
  2. बेले डोसा 
  3. मसाला पालक भुर्जी 

Course: South Indian Breakfast
Diet: Vegetarian
Equipments Used: Cast Iron Tawa/ Flat Skillet
Prep in

10 M

Cooks in

120 M

Total in

130 M

Makes:

3 Servings

Ingredients

  • 1 कप लाल मिर्च
  • 1/2 कप सफ़ेद उरद दाल
  • 1 छोटा चमच्च मेथी के दाने
  • नमक , स्वाद अनुसार
  • पानी , प्रयोग अनुसार
  • तेल , प्रयोग अनुसार

How to make रेड राइस डोसा रेसिपी - Red Rice Dosa (Recipe In Hindi)

  1. रेड राइस डोसा बनाने के लिए सबसे पहले रेड राइस को अच्छी तरह से धोकर 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दे. 6 घंटे के बाद, पानी निकाल ले.

  2. उरद दाल और मेथी को पानी में 6 घंटे के लिए भिगो दे. इस उरद दाल और मेथी को मिक्सर ग्राइंडर में थोड़े पानी के साथ डाले और पीस ले. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में रेड राइस डाले और इसे भी थोड़े पानी के साथ पीस ले.

  3. अब उरद दाल के मिश्रण में रेड राइस मिश्रण मिला ले. इसमें नमक डाले और 12 घंटे के लिए अलग से फरमेंट करने के लिए रख दे. 

  4. अब एक तवे को गरम करें। इस डोसे के मिश्रण को तवे पर डाले और गोल डोसा बना ले. 

  5. चारो तरफ तेल डाले और दोनों तरफ से अच्छी तरह पका ले. दोनों तरफ से पकने के बाद, गैस बंद करें और परोसे। 

  6. रेड राइस डोसा को गाजर की चटनी और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।

Read English version of the same recipe -> Red Rice Dosa Recipe